Ad

Profitable Farming

अरबी की खेती की सम्पूर्ण जानकारी

अरबी की खेती की सम्पूर्ण जानकारी

अरबी गर्मी की फसल है, इसका उत्पादन गर्मी और वर्षा ऋतू में किया जाता है। अरबी की तासीर ठंडी रहती है। इसे अलग अलग नामों से जाना जाता है जैसे अरुई , घुइया , कच्चु और घुय्या आदि है।

यह फसल बहुत ही प्राचीन काल से उगाई जा रही है। अरबी का वानस्पातिक नाम कोलोकेसिया एस्कुलेंटा है। अरबी प्रसिद्ध और सबसे परिचित वनस्पति है, इसे हर कोई जानता है। सब्जी के अलावा इसका उपयोग औषिधीय में भी किया जाता है।  

अरबी का पौधा सदाबहार साथ ही शाकाहारी भी है। अरबी का पौधा 3 -4 लम्बा होता है , इसकी पत्तियां भी चौड़ी होती है। अरबी सब्जी का पौधा है, जिसकी जड़ें और पत्तियां दोनों ही खाने योग्य रहती है। 

इसके पत्ते हल्के हरे रंग के होते है, उनका आकर दिल के भाँती दिखाई पड़ता है। 

अरबी की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी

अरबी की खेती के लिए जैविक तत्वों से भरपूर मिट्टी की  जरुरत रहती है। इसीलिए इसके लिए रेतीली और दोमट मिट्टी को बेहतर माना जाता है। 

ये भी पढ़ें: अरबी की बुवाई का मौसम : फरवरी-मार्च और जून-जुलाई, सम्पूर्ण जानकारी

इसकी खेती के लिए भूमि का पी एच मान 5 -7 के बीच में होना चाहिए। साथ ही इसकी उपज के लिए बेहतर जल निकासी  वाली भूमि की आवश्यकता पड़ती है। 

अरबी की उन्नत किस्में 

अरबी की कुछ उन्नत किस्में इस प्रकार है, जो किसानों को मुनाफा दिला सकती है। सफ़ेद गौरिया, पंचमुखी, सहस्रमुखी, सी -9, श्री पल्लवी, श्री किरन, श्री रश्मी आदि प्रमुख किस्में है, जिनका उत्पादन कर किसान लाभ उठा सकता है। 

अरबी -1 यह किस्म छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अनुमोदित की गयी है, इसके अलावा नरेंद्र - 1 भी अरबी की अच्छी किस्म है। 

अरबी की खेती का सही समय 

किसान साल भर में अरबी की फसल से दो बार मुनाफा कमा सकते है। यानी साल में दो बार अरबी की फसल उगाई जा सकती है एक तो रबी सीजन में और दूसरी खरीफ के सीजन में। 

रबी के सीजन में अरबी की फसल को अक्टूबर माह में बोया जाता है और यह फसल अप्रैल से मई माह के बीच में पककर तैयार हो जाती है। 

यही खरीफ के सीजन में अरबी की फसल को जुलाई माह में बोया जाता है, जो दिसंबर और जनवरी माह में तैयार हो जाती है। 

उपयुक्त वातावरण और तापमान 

जैसा की आपको बताया गया अरबी गर्मी की फसल है। अरबी की फसल को सर्दी और गर्मी दोनों में उगाया जा सकता है। लेकिन अरबी की फसल के पैदावार के लिए गर्मी और बारिश के मौसम को बेहतर माना जाता है। 

इन्ही मौसम में अरबी की फसल अच्छे से विकास करती है। लेकिन गर्मी में पड़ने वाला अधिक तापमान भी फसल को नष्ट कर सकता है साथ ही सर्दियों के मौसम में पड़ने वाला पाला भी अरबी की फसल के विकास को रोक सकता है। 

अरबी की खेती के लिए कैसे करें खेत को तैयार ?

अरबी की खेती के लिए अच्छे जलनिकास वाली और दोमट मिट्टी की आवश्यकता रहती है। खेत में जुताई करने के 15 -20 दिन पहले खेत में 200 -250 क्विंटल खाद को डाल दे।

ये भी पढ़ें: खरीफ सीजन क्या होता है, इसकी प्रमुख फसलें कौन-कौन सी होती हैं

उसके बाद खेत में 3 -4 बार जुताई करें , ताकि खाद अच्छे से खेत में मिल जाए। अरबी की बुवाई का काम किसानों द्वारा दो तरीको से किया जाता है।  पहला मेढ़ बनाकर और दूसरा क्वारियाँ बनाकर। 

खेत को तैयार करने के बाद किसानों द्वारा खेत में 45 से.मी की दूरी पर मेढ़ बना दी जाती है।  वही क्यारियों में बुवाई करने के लिए पहले खेत को पाटा लगाकर समतल बनाया जाता है। 

उसके बाद 0.5 से.मी की गहरायी पर इसके कंद की बुवाई कर दी जाती है। 

बीज की मात्रा 

अरबी की बुवाई कंद से की जाती है , इसीलिए प्रति हेक्टेयर में कंद की 8 -9 किलोग्राम मात्रा की जरुरत पड़ती है। अरबी की बुवाई से पहले कंद को पहले मैंकोजेब 75 % डब्ल्यू पी 1 ग्राम को पानी में मिलाकर 10 मिनट तक रख कर बीज उपचार करना चाहिए। 

बुवाई के वक्त क्यारियों के बीच की दूरी 45 से.मी और पौधो की दूरी 30 से.मी और कंद की बुवाई 0.5 से.मी की गहराई में की जाती है।  

अरबी की खेती के लिए उपयुक्त खाद एवं उर्वरक 

अरबी की खेती करते वक्त ज्यादातर किसान गोबर खाद का प्रयोग करते है ,जो की फसल की उत्पादकता के लिए बेहद फायदेमंद रहता है।  लेकिन किसानों द्वारा अरबी की फसल के विकास लिए उर्वरको का उपयोग किया जाता है। 

किसान रासायनिक उर्वरक फॉस्फोरस 50 किलोग्राम , नत्रजन 90 -100 किलोग्राम और पोटाश 100 किलोग्राम का उपयोग करें, इसकी आधी मात्रा को खेत की बुवाई करते वक्त और आधी मात्रा को बुवाई के एक माह बाद डाले। 

ये भी पढ़ें: कृषि वैज्ञानिकों की जायद सब्जियों की बुवाई को लेकर सलाह

ऐसा करने से फसल में वृद्धि होगी और उत्पादन भी ज्यादा होगा। 

अरबी की फसल में सिंचाई 

अरबी की फसल यदि गर्मी के मौसम बोई गयी है ,तो उसे ज्यादा पानी आवश्यकता पड़ेगी। गर्मी के मौसम में अरबी की फसल को लगातार 7 -8  दिन लगातार पानी देनी की जरुरत रहती है। 

यदि यही अरबी की फसल बारिश के मौसम में की गयी है ,तो उसे कम पानी की जरुरत पड़ती है। अधिक सिंचाई करने पर फसल के खराब होने की भी संभावनाएं रहती है। 

सर्दियों के मौसम में भी अरबी को कम पानी की जरुरत पड़ती है। इसकी हल्की  सिंचाई  15 -20 के अंतराल पर की जाती है।  

अरबी की फसल की खुदाई 

अरबी की फसल की खुदाई उसकी किस्मों के अनुसार होती है , वैसे अरबी की फसल लगभग 130 -140  दिन में पककर तैयार हो जाती है। जब अरबी की फसल अच्छे से पक जाए उसकी तभी खुदाई करनी चाहिए।

अरबी की बहुत सी किस्में है जो अच्छी उपज होने पर प्रति हेक्टेयर में 150 -180 क्विंटल की पैदावार देती है।  बाजार में अरबी की कीमत अच्छी खासी रहती है। 

अरबी की खेती कर किसान प्रति एकड़ में 1.5 से 2 लाख रुपए की कमाई कर सकता है। 

अरबी की खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकती है।  साथ ही कीट और रोगों से दूर रखने के लिए किसान रासायनिक उर्वरको का भी उपयोग कर सकते है।

साथ ही फसल में खरपतवार जैसी समस्याओ को भी नियंत्रित करने के लिए समय समय पर गुड़ाई और नराई का भी काम करना चाहिए। 

इससे फसल अच्छी और ज्यादा होती है, ज्यादा उत्पादन के लिए किसान फसल चक्र को भी अपना सकता है। 

इस राज्य के किसान ने एक साथ विभिन्न फलों का उत्पादन कर रचा इतिहास

इस राज्य के किसान ने एक साथ विभिन्न फलों का उत्पादन कर रचा इतिहास

आज हम आपको गुरसिमरन सिंह नामक एक किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं। बतादें, कि किसान गुरसिमरन ने अपने चार एकड़ के खेत में 20 से अधिक फलों का उत्पादन कर लोगों के समक्ष एक नजीर पेश की है। आज उनके फल विदेशों तक बेचे जा रहे हैं। पंजाब राज्य के मालेरकोटला जनपद के हटोआ गांव के युवा बागवान किसान गुरसिमरन सिंह अपनी समृद्ध सोच की वजह से जनपद के अन्य कृषकों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बन चुके हैं। यह युवा किसान गुरसिमरन सिंह अपनी दूरदर्शी सोच के चलते पंजाब के महान गुरुओं-पीरों की पवित्र व पावन भूमि का विस्तार कर रहे हैं। वह प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु अथक व निरंतर कोशिशें कर रहे हैं। साथ ही, समस्त किसानों एवं आम लोगों को प्रकृति की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के तौर पर प्राकृतिक संसाधनों को बचाने हेतु संयुक्त कोशिशें भी कर रहे हैं।

किसान गुरसिमरन ने टिश्यू कल्चर में डिप्लोमा किया हुआ है

बतादें, कि किसान गुरसिमरन सिंह ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना से टिश्यू कल्चर में डिप्लोमा करने के पश्चात अपनी चार एकड़ की भूमि पर जैविक खेती के साथ-साथ विदेशी
फलों की खेती शुरु की थी। गुरसिमरन अपनी निजी नौकरी के साथ-साथ एक ही जगह पर एक ही मिट्टी से 20 प्रकार के विदेशी फल पैदा करने के लिए विभिन्न प्रकार के फलों के पेड़ लगाए थे। इससे उनको काफी ज्यादा आमदनी होने लगी थी। किसान गुरसिमरन सिंह के अनुसार, यदि इंसान के मन में कुछ हटकर करने की चाहत हो तो सब कुछ संभव होता है।

विदेशों तक के किसान संगठनों ने उनके अद्भुत कार्य का दौरा किया है

किसान गुरसिमरन की सफलता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है, कि पीएयू लुधियाना से सेवानिवृत्त डाॅ. मालविंदर सिंह मल्ली के नेतृत्व में ग्लोबल फोकस प्रोग्राम के अंतर्गत आठ देशों (यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड आदि) के बोरलॉग फार्मर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने किसान गुरसिमरन सिंह के अनूठे कार्यों का दौरा किया। यह भी पढ़ें: किसान इस विदेशी फल की खेती करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं

किसान गुरसिमरन 20 तरह के फलों का उत्पादन करते हैं

वह पारंपरिक फल चक्र से बाहर निकलकर जैतून, चीनी फल लोगान, नींबू, अमरूद, काले और नीले आम, जामुन, अमेरिकी एवोकैडो और अंजीर के साथ-साथ एल्फांजो, ब्लैक स्टोन, चोसा, रामकेला और बारामासी जैसे 20 तरह के फलों का उत्पादन करते हैं। किसान गुरसिमरन ने पंजाब में प्रथम बार सौ फल के पौधे लगाकर एक नई पहल शुरु की है। इसके अतिरिक्त युवा किसान ने जैविक मूंगफली, माह, चना, हल्दी, गन्ना, ज्वार,बासमती, रागी, सौंफ, बाजरा, देसी और पीली सरसों आदि की खेती कर स्वयं और अपने परिवार को पारंपरिक फसलों के चक्र से बाहर निकाला है। गुरसिमरन की इस नई सोच की वजह से जिले के किसानों ने भी अपने आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाया है। साथ ही, लोगों को पारंपरिक को छोड़ नई कार्यविधि से खेती करने पर आमंत्रित किया है।
जायद सीजन में इन सब्जियों की खेती करना होगा लाभकारी

जायद सीजन में इन सब्जियों की खेती करना होगा लाभकारी

अब जायद यानी की रबी और खरीफ के मध्य में बोई जाने वाली सब्जियों की बुवाई का बिल्कुल सही समय चल रहा है। इन फसलों की बुवाई फरवरी से लेकर मार्च माह तक की जाती है। 

इन फसलों में विशेष रूप से खीरा, ककड़ी, लौकी, तुरई, भिंडी, अरबी, टिंडा, तरबूज और खरबूजा शामिल हैं। ऐसे किसान भाई जिन्होंने अपने खेतों में पत्ता गोभी, गाजर, फूल गोभी, आलू और ईख बोई हुई थी और अब इन फसलों के खेत खाली हो गए हैं। 

किसान इन खाली खेतों में जायद सब्जियों की बुवाई कर सकते हैं। किसान इन फसलों का फायदा मार्च, अप्रैल, मई में मंडियों मे बेच कर उठा सकते हैं। कृषकों को इससे काफी शानदार आर्थिक लाभ होगा।

सब्जियों की बुवाई की विधि 

सब्जियों की बुवाई सदैव पंक्तियों में करें। बेल वाली किसी भी फसल जैसे लौकी, तुरई, टिंडा एक फसल के पौधे अलग-अलग जगह न लगाकर एक ही क्यारी में बुवाई करें। 

लौकी की बेल लगा रहे हैं तो इनके बीच में अन्य कोई बेल जैसे: करेला, तुरई आदि न लगाऐं। क्योंकि मधु मक्खियां नर व मादा फूलों के बीच परागकण का कार्य करती हैं, तो किसी दूसरी फसल की बेल का परागकण लौकी के मादा फूल पर न छिड़क सकें।

वह केवल लौकी की बेलों का ही परागकण परस्पर अधिक से अधिक छिड़क सकें, जिससे ज्यादा से ज्यादा फल प्राप्त हो सकें।

ये भी पढ़ें: परती खेत में करें इन सब्जियों की बुवाई, होगी अच्छी कमाई

बेल वाली सब्जियों में किन बातों का ध्यान रखें 

बेल वाली सब्जियां जैसे कि लौकी, तुरई, टिंडा इत्यादि अधिकतर फल छोटी अवस्था में ही गल कर झड़ने लग जाते हैं। ऐसा इन फलों में पूर्ण परागण और निषेचन नहीं हो पाने के चलते होता है। मधु मक्खियों के भ्रमण को प्रोत्साहन देकर इस समस्या से बचा जा सकता है। 

बेल वाली सब्जियों की बिजाई के लिए 40-45 सेंटीमीटर चौड़ी और 30 सेंटीमीटर गहरी लंबी नाली का निर्माण करें। पौधे से पौधे की दूरी लगभग 60 सेंटीमीटर रखते हुए नाली के दोनों किनारों पर सब्जियों के बीज का रोपण करें। 

बेल के फैलने के लिए नाली के किनारों से करीब 2 मीटर चौड़ी क्यारियां बनाएं। यदि स्थान की कमी हो तो नाली के सामानांतर लंबाई में ही लोहे के तारों की फैंसिग लगाकर बेल का फैलाव कर सकते हैं। 

रस्सी के सहारे बेल का छत या किसी बहुवर्षीय पेड़ पर भी फैलाव कर सकते हैं।

चंदन के समान मूल्यवान इन पेड़ों की लकड़ियां बेचकर होश उड़ाने वाला मुनाफा हो सकता है

चंदन के समान मूल्यवान इन पेड़ों की लकड़ियां बेचकर होश उड़ाने वाला मुनाफा हो सकता है

भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसी कड़ी में यहां वृक्षों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियां पाई जाती हैं। कुछ वृक्ष तो व्यावसायिक उपयोग में लिए जाते हैं। वहीं, कुछ वृक्षों में औषधीय गुण विघमान होते हैं। बाजार में औषधीय पेड़ के बीज, पत्ती, छाल, जड़ एवं लकड़ी की अच्छी-खासी कीमत मिल जाती है। विश्वभर में पेड़ों के उत्पादन का चलन बढ़ता जा रहा है। यह पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम भूमिका अदा करता हैं। मृदा को बांधे रखने एवं भूजल स्तर को अच्छा करने में भी वृक्षों की अहम भूमिका है। फर्नीचर और औषधियों के लिए पेड़ों की खेती का प्रचलन बढ़ रहा है। देश में कुछ पेड़ों की लकड़ी के सहित छाल, जड़ों, फल और पत्ती में भी औषधीय गुण विघमान होते हैं। यही वजह है, जो बाजार में इन वृक्षों की अच्छी खासी कीमत प्राप्त हो रही है।

चंदन की खेती

चंदन के पेड़ के औषधीय गुणों से आज कौन रूबरू नहीं होगा। देश दुनिया में सफेद एवं लाल चंदन की बेहद मांग है। परंतु, मांग के अनुरूप उत्पादन नहीं है, क्योंकि
चंदन के पेड़ को तैयार होने में भी काफी वर्ष लग जाते हैं। इसके उपयोग द्वारा परफ्यूम से लेकर शराब, साबुन, सौंदर्य उत्पाद आदि विभिन्न उत्पाद निर्मित किए जाते हैं। इन्हीं सब कारणों के चलते सफेद एवं लाल दोनो तरह के चंदन करोड़ों की कीमत पर विक्रय किए जाते हैं।

महोगनी की खेती

अगर किसान धैर्यपूर्वक महोगनी की खेती करे तो वह महोगनी के उत्पादन से करोडों की आमदनी कर सकता है। बतादें, कि महोगनी के इस पेड़ के लकड़ी, पत्तियां व बीज से लेकर छाल तक काफी अच्छे भाव पर बेचे जाते हैं। परंतु, इस पेड़ को तैयार करने में लगभग 12 वर्ष का समय लग जाता है। अगर हम इसके बीज और लकड़ी की कीमत पर नजर ड़ालें तो इसका बीज 1,000 रुपये किलो वहीं लकड़ी 2000-2200 रुपये क्यूबिक फीट के भाव से बिकती है। साथ ही, इस महोगनी पेड़ के औषधीय गुणों वाली फूल, पत्ती और छाल भी काफी महँगे भावों पर बेची जाती है। इसकी खेती से तकरीबन 1 करोड़ तक की आमदनी की जा सकती है। यह भी पढ़ें: यह पेड़ आपको जल्द ही बना सकता है करोड़पति, इसकी लकड़ी से बनते हैं जहाज और गहने

नीम की खेती

नीम के औषधीय गुणों की बात करें तो यह कलयुग की संजीवनी के समान हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, कि नीम प्रत्येक गली, मौहल्ले में देखने को मिल जाती है। परंतु, नीम की गुणवत्ता एवं इसके लाभ को जानने के बाद भी लोग इसका उपयोग नहीं करते हैं। जानकारी के लिए बतादें, कि एंटी-बैक्टीरियल एवं एंटीसेप्टिक, गुणों से युक्त निबौरी, छाल, लकड़ी और नीम की पत्तियों से बनते हैं। जिनको बाजार में काफी ज्यादा कीमत पर बेचा जाता है। इसकी विशेषताओं को ध्यान में रखके लोग मालाबार नीम की खेती करने में रुचि दिखा रहे हैं।

दालचीनी की खेती

अगर हम दालचीनी की बात करें तो रसोई के सर्वाधिक पंसदीदा मसालों में आने वाली दालचीनी अपने आप में एक औषधी है। दालचीनी पेड़ की छाल को मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है। दक्षिण भारत में दालचीनी का उत्पादन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। यहां इससे सौंदर्य और स्वास्थ्य उत्पाद के साथ तेल निकाला जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दालचीनी का व्यवसाय करोड़ों रुपए का है।

आम की खेती

आम के मीठे स्वाद को तो सब जानते हैं, सबने इसका स्वाद भी खूब चखा होगा। परंतु, क्या आपको यह पता है, कि इसकी पत्ती एवं लकड़ी की भी बाजार में काफी मांग रहती है। आम की लकड़ी से समस्त बैक्टीरिया दूर भाग जाते हैं। भारत में हवन पूजा यानी शुभ कार्यों में आम के पत्ते एवं लकड़ी का उपयोग किया जाता है। इसकी लकड़ी बैक्टीरिया नाशक है। यही कारण है, कि पूरे वर्ष इसकी मांग रहती है।
अरबी की फसल लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान; जाने फसल के बारे में संपूर्ण जानकारी

अरबी की फसल लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान; जाने फसल के बारे में संपूर्ण जानकारी

अरबी की फसल एक सब्जी के तौर पर उड़ाई जाती हैं और यह एक कंद के रूप में  उगती है. भारत में अरबी की खेती लगभग हर राज्य में की जाती है और गर्मी और बारिश का मौसम इस फसल के लिए उपयुक्त माना जाता है. कहा जाता है कि अरबी में कुछ जहरीले गुण होते हैं इसलिए इसका सेवन कभी भी कच्चा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है. इसके इन जहरीले गुणों को पानी में डालकर नष्ट किया जा सकता है. अरबी की फसल में काफी औषधीय गुण होते हैं और इसे कई तरह की बीमारियों में आने के लिए सुझाव दिए जाते हैं लेकिन फिर भी बहुत अधिक मात्रा में अरबी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इस फसल के पत्ते केले के पत्तों की तरह चौड़े होते हैं और उन्हें सुखाने के बाद उनकी सब्जी या फिर पकोड़े बनाकर खाए जा सकते हैं. इसके अलावा इसकी एक और अद्भुत क्वालिटी है कि इसके फल को सुखाने के बाद उससे आटा भी बनाया जा सकता है. इसे अंतर्भरती फसल के रूप में भी उगाया जा सकता है जिससे किसान 2 पदों का लाभ इस एक फसल से प्राप्त कर सकते हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से अरबी की फसल से जुड़ी हुई सभी जानकारी दी गई है जिन्हें फॉलो करते हुए किसान इसे उगा कर मुनाफा कमा सकते हैं.

अरबी की फसल के लिए मिट्टी, जलवायु और सही तापमान की जानकारी

किसी भी फसल की तरह अरबी की खेती करते समय भी उपजाऊ मिट्टी का होना अनिवार्य है और साथ ही यह एक कंद फसल है इसलिए भूमि में पानी की निकासी अच्छी तरह से होना आवश्यक है. बलुई दोमट मिट्टी इस फसल के लिए एकदम उपयुक्त मानी गई है और इसकी खेती करते समय भूमि का पीएच  5.5 से 7 के मध्य होना चाहिए. उष्ण और समशीतोष्ण जलवायु को अरबी की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है.

ये भी पढ़ें:
फरवरी में उगाई जाने वाली सब्जियां: मुनाफा कमाने के लिए अभी बोएं खीरा और करेला
वर्षा ऋतु के समय और गर्मियों में दोनों ही वातावरण में यह फसल उगती है लेकिन एक बात ध्यान में रखने की जरूरत है कि बहुत ज्यादा गर्मी और बहुत ज्यादा सर्दी इस फसल के लिए हानिकारक हो सकती है.  सर्दियों में जब पाला पड़ने लगता है तो यह फसल के विकास को बाधित कर सकता है. अरबी की फसल लगाते समय ज्यादा से ज्यादा तापमान 35 डिग्री और कम से कम तापमान 20 डिग्री होना अनिवार्य है. इससे अधिक और कम तापमान फसल को नष्ट कर सकता है.

अरबी की कुछ उन्नत किस्में

अरबी की अलग-अलग किस्म आपको बाजार में देखने को मिल जाती हैं जिनमें से कुछ प्रमुख किस्में इस प्रकार से हैं;

सफेद गौरैया

एक बार फसल की रोपाई करने के बाद लगभग 190 दिन के बाद यह किस्म बनकर तैयार हो जाती है. इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत है कि इससे निकलने वाला कंद खुजली से मुक्त होता है और साथ ही प्रति हेक्टेयर के हिसाब से लगभग 180 क्विंटल तक फसल की पैदावार इस किस्म के जरिए की जा सकती है.

पंचमुखी

गोरैया किस्म की तरह ही पंचमुखी किस्म भी लगभग 180 से 200 दिन के बीच में पक कर तैयार हो जाती है. इससे निकलने वाला पौधा पांच मुखी कर देता है इसीलिए इसे पंचमुखी फसल का नाम दिया गया है. यह किस्मत अच्छी खासी पैदावार देती है और प्रति हेक्टेयर के हिसाब से इसमें 200 से 250 क्विंटल तक फसल का उत्पादन किया जा सकता है.

मुक्ताकेशी

बाकी किस्म के मुकाबले यह किस्मत जल्दी बन कर तैयार हो जाती है. इसमें पौधे लगभग 160 दिन में बनकर तैयार हो जाते हैं और इस पौधे में पत्तियों का आकार बाकियों के मुकाबले थोड़ा छोटा रहता है. उत्पादन की बात की जाए तो प्रति हेक्टेयर के हिसाब से लगभग 200 क्विंटल तक अरबी इस किस्म से उगाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें: कैसे करें चुकंदर की खेती; जाने फसल के बारे में संपूर्ण जानकारी

आजाद अरबी 1

इस किस्म की सबसे  बड़ी खासियत है कि यह बाकी किस्म के मुकाबले जल्दी बन कर तैयार हो जाती है.  केवल 4 महीने में ही बनकर तैयार होने वाली इस फसल से प्रति हेक्टेयर के हिसाब से लगभग 280 क्विंटल पैदावार होती है और इसके पौधे सामान्य आकार के बनकर तैयार होते हैं.

नरेंद्र अरबी

देखने में हरे रंग का फल देने वाली यह किस्म लगभग 160 से 170 दिन के बीच में बनकर तैयार हो जाती है और इस किस्म से उगने वाले फल के सभी हिस्से खाने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.  इसमें हाला की पैदावार बाकी कसम के मुकाबले थोड़ी कम रहती है जो प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 150 क्विंटल तक मानी गई है. इसके अलावा भी अरबी की कई उन्नत किस्मो को अलग-अलग स्थान और जलवायु के हिसाब से पैदावार देने के लिए तैयार किया गया है, जो कि इस प्रकार है :- पंजाब अरबी 1, ए. एन. डी. सी. 1, 2, 3, सी. 266, लोकल तेलिया, मुक्ता काशी, बिलासपुर अरूम, सफेद गौरिया, नदिया, पल्लवी, पंजाब गौरिया, सहर्षमुखी कदमा, फैजाबादी, काका कंचु, अहिना, सतमुखी, लाधरा और बंसी आदि.

अरबी की फसल के लिए खेत की तैयारी

अरबी की फसल लगाने के लिए भुरभुरी मिट्टी की जरूरत होती है इसलिए सबसे पहले गहरी जुताई करते हुए खेत में से पुरानी फसल के अवशेष नष्ट कर दिए जाते हैं.  एक बार जुताई करने के बाद खेत को 15  से 17 गाड़ी पुराने गोबर की खाद डालकर खुला छोड़ दिया जाता है. गोबर की खाद की जगह केंचुआ खाद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. थोड़े समय खेत को खुला छोड़ देने के बाद फिर से जुताई की जाती है ताकि खाद को अच्छी तरह से खेत में मिलाया जा सके. इसके बाद कल्टीवेटर की मदद से दो से तीन बार खेत की तिरछी जोताई की जाती है और आप इसके बाद अगर चाहे तो खेत में केमिकल उर्वरक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आखरी जुदाई करते समय आपस में नाइट्रोजन, पोटाश और फास्फोरस का छिड़काव कर सकते हैं. इसके बाद खेत में पानी डालकर उसे थोड़े समय के लिए छोड़ दिया जाता है और अंत में रोटावेटर की मदद से एक बार फिर से तिरछी जुताई करते हुए मिट्टी को भुरभुरा कर लिया जाता है. भुरभुरी मिट्टी में पानी का जमाव ज्यादा नहीं होता है इसलिए ऐसा करना अनिवार्य है. इसके बाद आप भूमि को समतल करते हुए खेत में फसल उगा सकते हैं.

कैसे करें अरबी के बीजों की रोपाई

प्रति हेक्टेयर के हिसाब से लगभग 15 से 20 क्विंटल बीजों की जरूरत पड़ती है और इन बीजों की रोपाई कंद के तौर पर ही की जाती है. कंद की रोपाई से पहले उन्हें बाविस्टीन या रिडोमिल एम जेड- 72 की उचित मात्रा से उपचारित कर लिया जाता है. ऐसा करने के बाद आप दो तरीकों से बीजों की रोपाई कर सकते हैं, एक तो समतल भूमि में क्यारियां बनाकर और दूसरा खेत में मेड बनाते हुए कंधों की रोपाई की जा सकती है. इस फसल में बीज को लगभग 5 सेंटीमीटर की गहराई में लगाया जाता है. अगर आप  क्यारी बनाते हुए फसल की रोपाई कर रहे हैं तो प्रत्येक क्यारी के बीच में लगभग 2 फीट की दूरी जरूर रखें. इसके अलावा एक बीज के मध्य अभी लगभग डेढ़ फीट की दूरी होना अनिवार्य है.  मेड विधि से रोपाई करते समय यदि खेत में डेढ़ से दो फीट की दूरी बनाते हुए मेड का निर्माण करें. इसके बाद मेल के मध्य में नाली में ही कंद को डालकर उसे एक बार मिट्टी से ढक दें.

ये भी पढ़ें:
मानसून के शुरुआती जुलाई महीने में किसान भाई क्या करें
फसल उगाने का सबसे सही समय जून और जुलाई का महीना माना गया है इसके अलावा गर्मियों के मौसम में अगर आप इस फसल की पैदावार चाहते हैं तो आप फरवरी और मार्च के बीच में भी इसकी रोपाई कर सकते हैं.

कैसे करें अरबी की फसल में सिंचाई

अगर आप चाहते हैं कि बारिश के मौसम में पैदावार प्राप्त हो जाए तो आपको पौधों की सिंचाई करने की जरूरत होती.  सबसे पहले पौधों को सप्ताह में दो बार सिंचाई की जाती है.  इसके अलावा अगर आपने अरबी की फसल बारिश के मौसम में लगाई है तो आपको ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी.  बारिश के मौसम में उगाई जाने वाली अरबी की फसल में आप भी इस दिन के अंतर पर सिंचाई कर सकते हैं.  इसके अलावा बारिश के मौसम में बारिश का ध्यान रखते हुए ही सिंचाई करें ताकि जमीन में पानी ना ठहर जाए.

अरबी की फसल में खरपतवार नियंत्रण का तरीका

आप चाहे तो अरबी की फसल में केमिकल उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर प्राकृतिक विधि से भी खरपतवार पर नियंत्रण किया जा सकता है. प्राकृतिक तरीके से खरपतवार का नियंत्रण करने के लिएमल्चिंग विधि का इस्तेमाल किया जाता है, इस विधि में कंद रोपाई के बाद खेत में बनी पंक्तियों को छोड़कर शेष स्थान पर सूखी घास या पुलाव बिछाकर मल्चिंग की जाती है. इसके बाद खेत में खरपतवार जन्म नहीं लेते है. रासायनिक तरीके से खरपतवार पर नियंत्रण पाने के लिए कंद रोपाई के तुरंत बाद पेंडामेथालिन की उचित मात्रा पानी में मिलाकर खेत में छिड़क दी जाती है.

अरबी की फसल को प्रभावित करने वाले रोग और उनकी रोकथाम का तरीका

एफिड

एफिड, माहू, और थ्रिप्स या तीनो एक ही प्रजाति के रोग है, जो कीट के रूप में पौधों के नाजुक अंगो और पत्तियों पर आक्रमण कर उनका रस चूस लेते है .इसरो के लगने के बाद पौधे की पत्तियां पीली पड़ने शुरू हो जाती है और उनके विकास में बाधा आ जाती है.  अगर आप इस रोग से पौधों को बचाना चाहते हैं तोक्विनालफॉस या डाइमेथियोट की उचित मात्रा का छिड़काव पौधों पर किया जाता है .इसके अलावा प्राकृतिक विधि अपनाना चाहते हैं तो आप 10 दिन के अंतर पर पौधों पर नीम के तेल का छिड़काव कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:
जैविक पध्दति द्वारा जैविक कीट नियंत्रण के नुस्खों को अपना कर आप अपनी कृषि लागत को कम कर सकते है

पत्ती अंगमारी

जैसा कि नाम से ही जानकारी मिल रही है यह रोग पौधे की पत्तियों पर आक्रमण करता है और इस रोग में पौधे की पत्तियों पर फफूंद लगने लगती है. एक बारिश रोग से प्रभावित होने के बाद पौधे की पत्तियों पर भूरे रंग के गोल और बड़े धब्बे बनने शुरू हो जाते हैं और सारी पत्तियां धीरे-धीरे नष्ट होकर गिर जाती हैं. साथ ही अगर पौधों में यह रोग हो जाता है तो यह पौधे के विकास को भी प्रभावित करता है और पौधे में कंद छोटे आकार के ही रह जाते हैं. इस रोग से पौधों को बचाने के लिए फेनामिडोंन, मेन्कोजेब या रिडोमिल एम जेड- 72 की उचित मात्रा का छिड़काव पौधों पर किया जाता है.

गांठ गलन

गांड जलन रोग मिट्टी से पैदा होने वाला एक रोग है जो सीधे तौर पर पौधे की पत्तियों पर आक्रमण करते हुए उन्हें काले रंग का कर देता है. इसमें सबसे पहले पौधे की पत्तियों पर धब्बे नजर आते हैं और बाद में पत्तियां पीले रंग की होकर पूरी तरह से नष्ट हो जाती है. अगर इस रोग पर समय रहते ध्यान ना दिया जाए तो आपकी पूरी फसल भी बर्बाद हो सकती है. इस रोग से पौधे को बचाने के लिएजिनेब 75 डब्ल्यू पी की या एम 45 की उचित मात्रा पानी में मिलाकर पौधों पर छिड़काव करते है.

कंद सडन रोग

यह रोग भी पौधे की पत्तियों पर आक्रमण करता है और उसमें फफूंद लगा देता है. यह रोग ज्यादातर नमी के समय में देखने को मिलता है और अगर किसी कारण से फसल में पानी ठहर जाता है तो यह रोग होने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है. यह रोग एक बार फसल पैदा होने के बाद किसी भी चरण पर पौधे को प्रभावित कर देता है. इस रोग से बचाव के लिए सबसे पहले तो आपको कोशिश करनी है की फसल में जलभराव ना हो और साथ ही आप बोर्डो मिश्रण का छिड़काव फसल पर करते हुए इस रोग से बचाव कर सकते हैं.

अरबी की फसल से होने वाली कमाई

अरबी की सभी केस में लगभग 170 से 180 दिन में बनकर तैयार हो जाती हैं.  एक बार जो पौधे की पत्तियां हल्के पीले रंग की दिखाई देने लगे तो आप कंद की खुदाई करना शुरू कर सकते हैं.  अच्छी तरह से एक कंद को साफ करने के बाद आप इसे घटा कर सकते हैं. फसल में लगी हुई हरी पत्तियों को भी बेचा जा सकता है और प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सामान्यतः 180 से 200 क्विंटल की पैदावार किसान इस फसल को लगाते हुए कर सकते हैं.  बाजार में अरबी का भाव 15 से ₹20 प्रति किलो का होता है तो इस अनुमान से किसान रबी की फसल से लगभग 3 से 4  लाख  की कमाई आसानी से कर सकते हैं.
धान की इन किस्मों का उत्पादन करके उत्तर प्रदेश और बिहार के किसान अच्छा उत्पादन ले सकते हैं

धान की इन किस्मों का उत्पादन करके उत्तर प्रदेश और बिहार के किसान अच्छा उत्पादन ले सकते हैं

पूसा सुगंध- 5 बासमती धान की एक उत्तम किस्म है। कृषि वैज्ञानिकों ने इस किस्म को हरियाणा, दिल्ली जम्मू- कश्मीर, पंजाब और उत्तर प्रदेश की जलवायु को देखते हुए विकसित किया है। मानसून की दस्तक के साथ ही धान की खेती चालू हो गई है। समस्त राज्यों में किसान भिन्न भिन्न किस्म के धान का उत्पादन कर रहे हैं। कोई मंसूरी धान की खेती कर रहा है, तो कोई अनामिका धान की खेती कर रहा है। परंतु, बासमती की बात ही कुछ ओर है। अगर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के किसान बासमती की खेती करना चाहते हैं, तो आज हम उनको कुछ ऐसी प्रमुख किस्मों के विषय में जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे उनको अच्छी खासी पैदावार अर्जित होगी। विशेष बात यह है, कि इन प्रजातियों को कृषि वैज्ञानिकों ने भिन्न-भिन्न राज्यों के मौसम को ध्यान में रखते हुए इजात किया है।

पूसा सुगंध- 5:

पूसा सुगंध- 5 बासमती धान की एक उम्दा किस्म है। कृषि वैज्ञानिकों ने इस किस्म को जम्मू- कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, यूपी और हरियाणा की जलवायु को ध्यान में रखते हुए विकसित किया है। यदि इन राज्यों के किसान पूसा सुगंध- 5 की खेती करते हैं, तो उनको बेहतरीन उत्पादन मिलेगा। पूसा सुगंध- 5 की रोपाई करने के 125 दिन पश्चात इसकी फसल पक कर तैयार हो जाती है। इसकी खेती करने पर एक हेक्टेयर में 60-70 क्विंटल तक पैदावार होगी। ये भी पढ़े: धान की लोकप्रिय किस्म पूसा-1509 : कम समय और कम पानी में अधिक पैदावार : किसान होंगे मालामाल

पूसा बासमती- 1121:

पूसा बासमती- 1121 को कृषि वैज्ञानिकों ने सिंचित क्षेत्रों के लिए विकसित किया है। इसकी फसल 145 दिन के अंतर्गत तैयार हो जाती है। पूसा बासमती- 1121 की उत्पादन क्षमता 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। विशेष बात यह है, कि पूसा बासमती- 1121 धान की एक अगेती किस्म है।

पूसा सुगंध- 3:

पूसा सुगंध- 3 को सुगंध और लंबे चावल के दाने के लिए जाना जाता है। यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। यदि हरियाणा, पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली के सिंचित क्षेत्रों के किसान इसकी खेती करते हैं, तो प्रति हेक्टेयर 60-65 क्विंटल पैदावार अर्जित कर सकेंगे। इसकी फसल 125 दिन के अंतर्गत पक कर तैयार हो जाती है। ये भी पढ़े: पूसा बासमती 1692 : कम से कम समय में धान की फसल का उत्पादन

पूसा बासमती- 6:

पूसा बासमती- 6 की सिंचित इलाकों में रोपाई करने पर अधिक उत्पादन अर्जित होगा। यह एक बौनी प्रजाति का बासमती धान होता है। इसके दाने काफी ज्यादा सुगंधित होते हैं। पूसा बासमती- 6 की उत्पादन क्षमता प्रति हेक्टेयर 55 से 60 क्विंटल होती है।

पूसा बासमती- 1:

पूसा बासमती- 1 धान की एक ऐसी किस्म है, जिसका उत्पादन किसी भी प्रकार के सिंचित क्षेत्रों में किया जा सकता है। इसमें बीमारियों से लड़ने की क्षमता ज्यादा पाई जाती है। इसमें झुलसा रोग की संभावना ना के समान है। विशेष बात यह है, कि पूसा बासमती- 1 की फसल 135 दिन में पककर तैयार हो जाती है। मतलब कि 135 दिन के पश्चात किसान इसकी कटाई कर सकते हैं। यदि आप एक हेक्टेयर भूमि में पूसा बासमती- 1 की खेती करते हैं, तो लगभग 50-55 क्विटल तक उत्पादन मिल सकता है।
मैना चौधरी बागवानी के क्षेत्र में बनीं महिलाओं के लिए मिशाल

मैना चौधरी बागवानी के क्षेत्र में बनीं महिलाओं के लिए मिशाल

हरियाणा राज्य के पंचकूला की मैना चौधरी विगत 25 वर्षों से खेती करती आ रही हैं। साथ ही, उन्होंने बागवानी के क्षेत्र में काफी नाम रोशन किया है। प्रगत व उन्नत विधियों के माध्यम से सब्जी की खेती कर आज मैना चौधरी खूब मोटी आमदनी कमा रही हैं। खेती-किसानी में महिलाओं की हिस्सेदारी काफी बढ़ती जा रही है। हालाँकि, महिलाएं पूर्व से ही कृषि कार्यों में अपने परिवार में सहयोग करती थीं। परंतु, आज पूर्ण जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ महिलाऐं खेती की दशा एवं दिशा को बदल रही हैं। आपको बतादें कि ऐसी ही महिला किसानों में हरियाणा के पंचकूला की किसान मैना चौधरी भी शम्मिलित हैं। मैना चौधरी आज सीजनल एवं ऑफ सीजनल सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं। इस कार्य में मैना चौधरी को बागवानी विभाग का भी पूरा सहयोग और मदद मिलती है।

शौक के रूप में खेती से कमा रही मुनाफा

आज के समय मैना चौधरी उन महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत और मिशाल बन रही हैं, जो बागवानी में अपने बल पर कुछ करना चाहती है। मैना चौधरी को आरंभ से ही खेती किसानी का बेहद शौक था। इसी शौक को 25 वर्ष पूर्व अपने कार्य में परिवर्तित क दिया। मैना चौधरी का कहना है, कि हम खेती के क्षेत्र में बहुत कुछ नवीन कर सकते हैं। अपने नवाचारों को लेकर किसान भाई-बहनों को आगे बढ़ना चाहिए। यदि सही तरीका मालूम हो तो किसान बहनें भी हर प्रकार की फसल से मोटा और अच्छा खासा उत्पादन उठा सकती हैं।

मैना चौधरी मौसमी और गैर मौसमी दोनों तरह की सब्जियां उगाती हैं

यह कोई जरूरी नहीं कि नकदी फसलों के द्वारा ही अच्छा मुनाफा कमाया जाता हो। आज के दौर में किसान करेला, टमाटर, लौकी, तोरई, खीरा जैसी सब्जी की फसलों की आधुनिक खेती करके उत्तम पैदावार प्राप्त कर रहे हैं। मैना चौधरी भी हर प्रकार की मौसम-बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन करती हैं। इनका ध्यान केवल वर्षभर खाई जाने वाली सब्जियों की पैदावार पर होता है। बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए मैना चौधरी द्वारा पॉलीहाउस भी स्थापित किया जाएगा। अब सब्जियों का विक्रय करने हेतु बार-बार बाजार नहीं जाना पड़ता, बल्कि ये थोक में ही बिक जाती है।

बागवानी विभाग की तरफ से भी मिलती है मदद

मैना चौधरी का कहना है, कि उन्हें बागवानी विभाग से भरपूर सहायता प्राप्त हो रही है। बागवानी विभाग की टीम कई बार उनके खेत पर मुआयना करने आती रहती है। उन्हें वक्त-वक्त पर नई योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्रदान की जाती हैं। इन योजनाओं में आवेदन करके मैना चौधरी को खूब लाभ भी हुआ है। इससे बागवानी के खर्चे को कम करने में सहायता प्राप्त होती है। मैना चौधरी द्वारा अपने खेतों पर सब्जियों सहित नींबू एवं अनार के वृक्ष भी रोपे गए हैं। वो कहती हैं, कि उचित फसल का चयन करके किसान भाई मोटा मुनाफा उठा सकते हैं।